Connect with us

पूर्वांचल

भदोही : जयंती पर याद किये गये मुलायम सिंह यादव

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भदोही में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में गढ़वा घाट मठ परिसर में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।

आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था।

उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया और राजनारायण जैसे दिग्गज नेताओं के सानिध्य में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। नेताजी को उनके समर्थक भारतीय राजनीति का आयरनमैन मानते थे। मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन में तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक बार भारत के रक्षामंत्री के रूप में सेवा दी।

उन्होंने गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए। वे पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए सदैव संघर्षरत रहे।

Advertisement

सिद्दीकी ने कहा कि नेताजी अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाले नेता थे जो उनके लिए सरकार से भी भिड़ जाते थे। उन्होंने हमेशा संघर्ष की राजनीति की और समाज के शोषित और वंचित वर्ग के लिए काम किया।इस आयोजन में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें नान्हक यादव, श्यामधर यादव, संतोष यादव, धर्मराज यादव, सुधाकर यादव, अमृतलाल यादव, हरिश्चंद पटेल और जुल्फिकार अंसारी शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page