Connect with us

पूर्वांचल

नगर पंचायत घोसियां में इंटरलॉकिंग सड़क का अबरार अहमद ने फीता काटकर किया लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। नगर पंचायत घोसियां के अध्यक्ष प्रतिनिधि अबरार अहमद ने शुक्रवार को वार्ड 5 में इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस परियोजना के तहत अंडरग्राउंड नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा जिसमें कुल 3 लाख 32 हजार रुपये खर्च होंगे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

इस मौके पर अबरार अहमद ने कहा कि घोसियां में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में सड़क निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वार्ड 5 में फिरोज शाह के मकान से लिंक रोड तक 6 लाख रुपये की लागत से और अन्य जगहों पर 8 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की परख की और कहा कि मानकों के अनुसार ही काम होना चाहिए इसमें किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Advertisement

इसके साथ ही नूरुल हुदा स्कूल में पेयजल की समस्या को देखते हुए वाटर कूलर फ्रीजर लगवाने की घोषणा की गई जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल बन गया। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए जनता ने चेयरमैन बेबी अबरार का आभार जताया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page