Connect with us

अपराध

दरोगा बनकर शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। इंटर कॉलेज मीठेपार के गणित शिक्षक को अज्ञात व्यक्ति ने थाने का दरोगा बनकर फोन पर जान से मारने की धमकी दी। डरे हुए शिक्षक ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के पाहुली गांव निवासी जसपाल सिंह मीठेपार इंटर कॉलेज में गणित पढ़ाते हैं। जसपाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार देर शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सिकरारा थाने का दरोगा बताते हुए कहा, “आप स्कूल पढ़ाने आते हैं या लड़कियों से छेड़खानी करने ?”

Loading...

जब जसपाल ने फोन करने वाले का परिचय पूछने का प्रयास किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से शिक्षक काफी डरे हुए हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्त ने बताया कि शिक्षक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात नंबर को सर्विलांस पर लगवा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page