Connect with us

अपराध

दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

घटना के वक्त विवाह समारोह में शामिल होने गया था परिवार

वाराणसी। जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र के तरना चौकी अंतर्गत उदय नगर कॉलोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया।

शादी में गई थीं पीड़िता
मिली जानकारी के अनुसार, शोभा सिंह अपनी बेटी के साथ उदय अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहती हैं। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वह अपनी बेटी के साथ मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गई थीं। शनिवार सुबह उनके पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है।

फ्लैट में बिखरा सामान
शोभा सिंह जब शनिवार दोपहर 3 बजे वाराणसी लौटीं, तो देखा कि फ्लैट का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर पाया कि अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शोभा सिंह ने बताया कि जनवरी में उनकी बेटी की शादी है, जिसके लिए उन्होंने यह गहने बनवाए थे।

Advertisement

सीसीटीवी में कैद हुए चोर
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो चोर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे फ्लैट में घुसते दिखे। चोरों ने कई फ्लैटों की जांच की, लेकिन शोभा सिंह के फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अलमारी में रखे गहने और नगद लेकर दोनों आसानी से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page