Connect with us

वाराणसी

पासपोर्ट के लिए स्लॉट मिलने में 12 दिन की वेटिंग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के महमूरगंज क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में सामान्य पासपोर्ट के आवेदकों के लिए स्लॉट बुकिंग में वेटिंग बढ़ गई है। अब आवेदन के बाद 12 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले महीने की तुलना में यह वेटिंग अधिक है, जब 4-5 दिनों के भीतर ही इंटरव्यू का मौका मिल जा रहा था।

तत्काल पासपोर्ट के लिए वेटिंग अभी भी 2 दिन की ही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को कार्यालय को अतिरिक्त 3 घंटे के लिए खोला गया था, ताकि आवेदकों की सुविधा में सुधार किया जा सके।

Loading...

नॉर्मल पासपोर्ट के लिए कार्यालय में रोजाना 930 और तत्काल के लिए 120 स्लॉट हैं, जबकि आवेदन करने वालों की संख्या प्रतिदिन 1200 से 1300 तक पहुंच रही है। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि आवेदकों को असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। सोमवार को अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page