Connect with us

वाराणसी

मुंबई से घर आये युवक ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के सिंधौरा थानांतर्गत तिलमापुर दीपावली की रात एक युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम ने किसी तरह शव को कुएं से बाहर निकाला। घटना में मृतक की पहचान मोती कन्नौजिया के बेटे राहुल कन्नौजिया (24) के रूप में हुई है, जो मुंबई में काम कर रहा था और दीपावली के अवसर पर घर आया था।

Loading...

बृहस्पतिवार की रात राहुल ने कुएं में छलांग लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि, जब राहुल को कुएं से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि कुएं में कूदने के कारण ही युवक की मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page