Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री ने किया श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन, 51 फीट की हनुमान प्रतिमा का अनावरण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों में टाफियां बांटी।

तत्पश्चात सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत स्कॉलरशिप का उद्घाटन करने के बाद सीएम योगी का काफिला काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश की खुशहाली और विकास की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने वाराणसी-जौनपुर रोड पर स्थित काजीसराय में जय हनुमान श्री पीठ ट्रस्ट द्वारा स्थापित 51 फीट ऊंची राम भक्त हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस विशाल प्रतिमा को ज्योतिषाचार्य डॉ. सीबी सिंह के मार्गदर्शन में स्थापित किया गया है।

Advertisement

ट्रस्ट के रामगोपाल सिंह ने बताया कि यह प्रतिमा सर्टिफाइड कंपनी द्वारा तैयार की गई है और इसे 25 फीट के आधार पर लगाया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई और बढ़ाई जा सकती थी, लेकिन एटीसी और अन्य स्थानों से एनओसी न मिलने के कारण इसे 51 फीट पर ही रखा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page