Connect with us

राज्य-राजधानी

बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद सात मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

राहत-बचाव का काम जारी, 13 लोगों को बचाया गया

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लगातार हो रही भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। बेंगलुरु के होरमावु अगरा इलाके में मंगलवार दोपहर एक इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद से लगातार बचाव कार्य जारी है जिसमें अब तक मलबे में फंसे 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन में बारिश ने कई बार बाधा पहुंचाई, लेकिन बचाव दल ने सफलतापूर्वक लोगों को सुरक्षित निकाला।

इस हादसे में घायलों में जगदेवी, रशीद, नागराजू, रमेश कुमार, हरमन और अयाज शामिल हैं जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पांच लोग बेंगलुरु नॉर्थ अस्पताल में और एक होसमत अस्पताल में भर्ती है।

Advertisement

दुर्भाग्यवश, इस हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों की पहचान हरमन, त्रिपाल, मोहम्मद साहिल, सत्य राजू और शंकर के रूप में हुई जो बिहार के निवासी थे। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि बिना लाइसेंस के निर्माण कार्यों की सख्त जांच होगी और उचित योजना के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page