Connect with us

सियासत

उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू कश्मीर के नए मुख्यमंत्री, हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार

Published

on

Loading...
Loading...

अखिलेश यादव को लगा झटका

मुख्य विपक्षी दल होगी भारतीय जनता पार्टी

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, तो वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को बहुमत मिला है। हालांकि, जम्मू कश्मीर चुनाव में सबसे बड़ा झटका समाजवादी पार्टी को लगा है।

उत्तर प्रदेश के बाहर अपनी पार्टी के विस्तार की कोशिश में जुटे अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर की 20 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे। इनमें 5 सीटें जम्मू की और 15 सीटें कश्मीर की थीं। हालांकि, सपा एक भी सीट पर चुनाव जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है। अभी तक के रुझानों में समाजवादी पार्टी को 0.14 फीसदी मत मिले हैं, जो NOTA से भी कम है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा हरियाणा की 90 सीटों में से 32 पर जीत हासिल कर चुकी है और 17 पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। खास बात है कि इस लिहाज से भाजपा 2019 विधानसभा चुनाव का आंकड़ा पार कर सकती है। उस दौरान पार्टी ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Advertisement

जम्मू और कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस 1 सीट पर बढ़त के साथ 41 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। जबकि, गठबंधन की साथी कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है।। भाजपा ने यहां 28 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

90 सीटों वाले हरियाणा में मतदान 5 अक्टूबर को एक ही चरण में पूरा हुआ था, जिसमें अनुमानित 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, 90 सीटों वाले ही जम्मू और कश्मीर में तीन चरणों में मतदान की प्रक्रिया हुई थी। यहां कुल 63.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इनमें पहले चरण में 61.38, दूसरे चरण में 57.31 और 1 अक्टूबर को हुए तीसरे चरण में वोटिंग पर्सेंट 69.69 प्रतिशत रहा था।

वर्ष 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए। कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र की 90 सीटों में से पहले चरण में 24, दूसरे चरण में 26 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page