Connect with us

अपराध

चोरों ने माँ दुर्गा के प्रतिमा को नहीं बख्शा

Published

on

Loading...
Loading...

25 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण चोरी का पुलिस अब तक नहीं लगा सकी पता, चोरों की बल्ले-बल्ले

वाराणसी। जनपद के आयर बाजार क्षेत्र के एक व्यक्ति के घर से अक्टूबर 2023 में घर से 25 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण चोरी हो गए थे। अक्टूबर 2023 में ही पिछले वर्ष लगभग एक टन की घंटी मंदिर से चोरी हो गई थी जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Loading...

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब भैठौली गाँव में बीती रात चोरों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा के आभूषण और यहाँ तक कि उनकी आँखें भी चुरा लीं। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। सवाल उठता है कि इन घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा? किस पर जवाबदेही तय होगी? हाल ही में अपराध की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने संबंधित थानेदार पर जिम्मेदारी तय करने की बात कही थी।

क्या आयर बाजार की तरह भैठौली गाँव में हुई माँ दुर्गा मंदिर की चोरी का मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा या फिर इन चोरों को पकड़ा जाएगा? चोरी की घटना से जनता में बड़ा आक्रोश व्याप्त है। ऊपर से पुलिस की सुस्ती भी इसमें चार चाँद लगा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page