Connect with us

अपराध

दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय दिव्यांग दलित युवती को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर फूलपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी असवारी कुंआर बाजार निवासी सूरज पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Loading...

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पैर से दिव्यांग है। मानसिक रूप से भी वह स्वस्थ नहीं रहती है। गत शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे उसकी बेटी घर से बाहर टॉयलेट में गई थी। उसी दौरान शराब के नशे में धुत सूरज पटेल उसे घसीटते हुए खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबा दिया। सूरज के जाने के बाद उसकी बेटी रोते हुए घर आई और आपबीती सुनाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page