धर्म-कर्म
मां दुर्गा की ऐसी प्रतिमा जिसका विसर्जन आज तक नहीं हुआ
Loading...
Loading...
स्थापित होने के बाद अपने स्थान से उठी नही
वाराणसी के बंगाली टोला स्थित दुर्गा बाड़ी में एक विशेष परंपरा है जो 255 वर्षों से चली आ रही है। यहां हर नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा की जाती है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सन 1767 में स्थापित की गई माता की 5 फुट ऊंची मूर्ति का अब तक विसर्जन नहीं हुआ है।
Loading...
मुखर्जी परिवार ने देवी की इस मूर्ति की स्थापना की थी और जब विजयदशमी के दिन मूर्ति का विसर्जन करने का प्रयास किया गया, तो यह मूर्ति अपनी जगह से हिली तक नहीं। उस रात मुखर्जी परिवार के मुखिया को देवी ने स्वप्न में आकर कहा कि वह कहीं नहीं जाएंगी और तब से देवी दुर्गा की माटी की यह प्रतिमा वहीं स्थापित हैं और लगातार पूजी जा रही हैं।

Continue Reading
