Connect with us

वाराणसी

क्रिकेटर आकाशदीप ने किये बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

बोले- “काशी काफी बदल गई है”

वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप गुरुवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन करने पहुंचे। बिहार के सासाराम के निवासी आकाश दीप इस दौरान पूरी भक्ति भाव से नजर आए। उन्होंने बाबा के गंगाद्वार से जल लेकर बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में अभिषेक किया। इस मौके पर उनके प्रशंसकों ने “हर हर महादेव” के नारे के साथ उनका स्वागत किया।

आकाश दीप ने मंदिर के परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और पूरे मंदिर का भ्रमण किया। उन्होंने मंदिर की भव्यता और दिव्यता को देखकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी बनारस आता था, लेकिन इस बार बाबा का दरबार और बनारस काफी बदल गए हैं।” मंदिर के पुजारी ने उन्हें अंगवस्त्र और माला भेंट की।

दर्शन के बाद, आकाश दीप ने काल भैरव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। वहां के पुजारी ने उन्हें माला और बाबा का प्रसाद दिया। गर्भगृह में वे लगभग 5 मिनट रहे। इसके बाद उन्होंने काशी के बाजारों में घूमते हुए गंगा घाट का भी दौरा किया और इस अनुभव की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page