गोरखपुर
डीडीयू विश्वविद्यालय की कबड्डी पुरुष टीम चयनित, 18 नवंबर से जौनपुर में होगी प्रतियोगिता
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कबड्डी पुरुष टीम का चयन विश्वविद्यालय के क्रीड़ांगन में किया गया। चयनित टीम 18 नवंबर से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में आयोजित होने वाली कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभाग करेगी।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए टीम अस्थायी रूप से चयनित की गई है। टीम में विश्वविद्यालय के सूरज जायसवाल और अनुराग शामिल हैं। इसके अलावा बहादुर यादव पीजी कॉलेज, भटनी से मनीष सिंह, नितेश कुमार यादव और हिमांशु शर्मा, केवला सुंदर डिग्री कॉलेज से संचित सिंह, एसएसएसपीजी कॉलेज से विशाल कुमार यादव, एमएआरएन गवर्नमेंट कॉलेज से हर्षदीप जायसवाल और गुलशन यादव, बीएनबीपी डिग्री कॉलेज से अफजाल अंसारी, रामजी सहाय पीजी कॉलेज से आदित्यनाथ यादव, एमएसए मदीना डिग्री कॉलेज से आदित्य यादव, कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज से शैलेश कुमार गोंड तथा गायत्री देवी कॉलेज से सुमित गुप्ता का चयन किया गया है।
31 अक्टूबर को क्रीड़ा परिषद कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश
प्रो. राजवीर सिंह ने चयनित सभी खिलाड़ियों को 31 अक्टूबर को अपराह्न दो बजे विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है, ताकि प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक तैयारियां पूरी की जा सकें।
