Connect with us

गोरखपुर

अवैध होर्डिंग पर नगर निगम का शिकंजा, 336 बोर्ड जब्त; 80 जगहों से हटाए पोस्टर

Published

on

Loading...
Loading...

बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने वालों को चेतावनी, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

गोरखपुर। महानगर की सड़कों, चौराहों और बिजली के खंभों पर अवैध रूप से होर्डिंग, फ्लैक्स बोर्ड, पोस्टर और बैनर लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। विज्ञापन विभाग की टीम ने 336 बोर्ड जब्त किए और करीब 80 स्थानों से पोस्टर हटाकर सफाई कराई।

नगर निगम की टीम ने टाउनहाल से बैंक रोड, अग्रसेन तिराहा होते हुए विजय चौराहा तक तथा विजय चौराहे से राज टॉकीज, सुमेर सागर और जटाशंकर चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और बिजली के खंभों पर लगाए गए अवैध फ्लैक्स व पोल बोर्ड हटाए गए।

220 फ्लैक्स और 116 पोल बोर्ड जब्त

Advertisement

कार्रवाई के दौरान विज्ञापन विभाग ने 220 फ्लैक्स बोर्ड और बिजली के खंभों पर लगाए गए 116 पोल बोर्ड जब्त किए। इसके साथ ही शहर के करीब 80 स्थानों पर चस्पा पोस्टर हटाए गए। नगर निगम का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को अवैध प्रचार सामग्री से मुक्त कर शहर की सुंदरता बनाए रखना है।

बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर होगी कार्रवाई

नगर आयुक्त ने संस्थाओं, प्रतिष्ठानों और विज्ञापन एजेंसियों को चेतावनी दी है कि नगर निगम से अनुमति लेने और निर्धारित नियमों का पालन करने के बाद ही विज्ञापन सामग्री लगाएं। बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने नागरिकों और संस्थाओं से शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों और बिजली के खंभों पर मनमाने ढंग से प्रचार सामग्री नहीं लगाने की हिदायत दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page