Connect with us

पूर्वांचल

स्कूल बस पर गिरा विद्युत पोल, बाल-बाल बचे बच्चे

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के कोयला घाट-मियापुरा इलाके में एक स्कूल बस पर जर्जर बिजली का पोल गिरने से अफरा तफरी मच गई, लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। बस में चालक, परिचालक के साथ 18 बच्चे सवार थे। घटना के बाद कई घंटों तक बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

Loading...

जानकारी के अनुसार, मियापुरा इलाके के एक निजी स्कूल में सुबह लगभग 10:45 बजे छुट्टी हुई थी। कुछ समय बाद, बस चालक और परिचालक 18 बच्चों को लेकर स्कूल परिसर से बाहर निकले। जैसे ही बस ने स्कूल गेट पार किया एक पुराना बिजली का खंभा बस की छत पर गिर गया। इस घटना से बस में बैठे बच्चे डर गए। चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को तुरंत रोक दिया और गांववालों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को तुरंत सूचना दी, लेकिन एक घंटे से अधिक समय तक कोई भी बिजलीकर्मी वहां नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page