Connect with us

वाराणसी

सड़क हादसे में किशोरी छात्रा की मौत, ट्रक चालक फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दुनियापुर-हथिवार मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। कंपोजिट स्कूल भटौली में कक्षा 7 की छात्रा मंदिरा राव (12) वर्षीय, जो आधी छुट्टी में घर से खाना और दवा लेने के बाद साइकिल से स्कूल लौट रही थी, सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गई।

तो वहीं उसके गिरने के बाद विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिससे वहां इकट्ठा हुए लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने सड़क जाम कर दी और बड़ागांव पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया।परिजनों ने मुआवजे और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। लंबे समय तक समझाने और उचित मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद ही लोग शांत हुए और पुलिस को शव सौंपा गया।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिरा, बेरवां गांव के चंद्रमा राव की सबसे छोटी बेटी थी, और उसके पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खोदी गई नाली अधूरी थी, जिसके कारण यह भयानक हादसा हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page