Connect with us

वाराणसी

जनपद में ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान’ का हुआ शुभारंभ, दो माह तक चलेगा अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को किया रवाना

वाराणसी। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार से ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान’ का आगाज किया गया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सोमवार को भेलूपुर स्थित एसवीएम राजकीय चिकित्सालय से अभियान का अधिकारिक शुभारंभ किया । इस मौके पर उन्होंने तम्बाकू सेवन की रोकथाक के प्रचार – प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह अभियान जनपद में 24 सितम्बर से शुरू होकर अगले दो माह तक चलाया जाएगा। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को अभियान में प्रतिभाग करने एवं शत प्रतिशत सफल बनाने आह्वान किया।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि दो माह तक चलने वाले ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान’ में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान में ‘तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान’ को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त परिसर किया जाएगा। तम्बाकू सेवन उत्पादों के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर कोटपा अधिनियम पर ज़ोर दिया जाएगा।

Advertisement

तम्बाकू मुक्त ग्राम को लेकर ग्रामीण स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार – प्रसार पर भी ज़ोर दिया जाएगा। जागरूकता वाहन के माध्यम से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों पर प्रचार – प्रसार किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे 2019 के अनुसार उत्तर प्रदेश में लगभग 23 प्रतिशत युवाओं (13 से 15 वर्ष) के द्वारा धुआंरहित एवं धुंआसहित अनेक रूपों में तम्बाकू उत्पादों का उपभोग किया जा रहा है। साथ ही ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे 2016-17 के अनुसार उत्तर प्रदेश में लगभग कुल 35.5 प्रतिशत वयस्कों द्वारा धूम्ररहित एवं धूम्रसहित अनेक रूपों में तम्बाकू उत्पादों का उपभोग किया जा रहा है, जोकि चिन्ता का विषय है। नोडल अधिकारी डॉ वाईबी पाठक ने तम्बाकू सेवन की रोकथाम के लिए हम सभी को मिलकर साथ आने और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का संदेश दिया।
इस मौके पर अधीक्षक डॉ क्षितिज तिवारी, तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से जिला परामर्शदाता डॉ सौरभ प्रताप सिंह, अजय श्रीवास्तव, संगीता सिंह समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page