अपराध
फोन पर दोस्ती और होटल में लूटी महिला की अस्मत, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी की एक महिला से बड़ौदा के रहने वाले एक युवक ने फोन पर दोस्ती की और बाद में वाराणसी आकर होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की शिकायत के बाद सिगरा थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विकास रविंद्र सिंह राजपूत है जो गुजरात के बड़ौदा का निवासी है और वर्तमान में यूपी के फिरोजाबाद में रह रहा है।
सिगरा थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि विकास बड़ौदा में एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में एडवाइजर के रूप में काम करता है और वह पिछले एक साल से पीड़िता के संपर्क में था। वाराणसी में कैंट स्टेशन के पास एक होटल में ठहरकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। होटल में आरोपी ने अपनी मृत पत्नी का आधार कार्ड आईडी प्रूफ के रूप में जमा किया था और महिला को अपनी पत्नी बताया था।
