Connect with us

अपराध

रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने वाला कर्मचारी साबिर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 18 सितंबर को हुए डेटोनेटर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने साबिर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साबिर रेलवे का ही कर्मचारी है। जांच में सामने आया है कि उसी ने रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर प्लांट किया था। इसके पीछे का मकसद क्या था ? इसे लेकर एनआईए, एटीएस, आरपीएफ और रेल मिनिस्ट्री जैसी एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। हालांकि मामला सेना से जुड़ा होने की वजह से गोपनीयता बरती जा रही है।

बता दें कि, यह घटना मध्य प्रदेश के सागफाटा रेलवे स्टेशन के पास हुई जब सेना की विशेष ट्रेन बुधवार, 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही थी। जैसे ही ट्रेन डेटोनेटर के ऊपर से गुजरी, एक विस्फोट के कारण ट्रेन ड्राइवर सतर्क हो गया और उसने तुरंत ट्रेन रोक दी। इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

यह घटना रेलवे ट्रैक पर वस्तुएं रखकर ट्रेन को पटरी से उतारने की एक और कोशिश थी। इससे पहले यूपी के कानपुर और राजस्थान के अजमेर में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। जांच में यह सामने आया कि आरोपी का अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ छुट्टी को लेकर विवाद था, जिसके चलते उसने ट्रैक पर डेटोनेटर रखा। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह एक शरारत थी या कोई साजिश।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page