धर्म-कर्म
धर्म और राजनीति का गहरा संबंध: डॉ. ऋतेश्वर महाराज जी
बंगाली बाबा के आश्रम में सनातन विश्वविद्यालय निर्माण का संकल्प दोहराया
वाराणसी : फरीदपुर (सारनाथ) स्थित बंगाली बाबा के आश्रम में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में आंनदम धाम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर सद्गुरु डॉ. ऋतेश्वर महाराज जी ने भारतीय संस्कृति, धर्म और शिक्षा को पुनः जीवंत करने के लिए अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से सनातन विश्वविद्यालय और गुरुकुलम निर्माण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए आवश्यक हैं।
सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज जी ने प्रवचन के दौरान कहा कि आज के समय में संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का राजनीति से जुड़ाव बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि जब तक संत और ऋषि, समाज और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे, तब तक समाज में नैतिकता और सच्चाई की स्थापना कठिन होगी।
