Connect with us

अपराध

रेप पीड़िता युवती को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेप पीड़िता युवती की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी मां के साथ गाजियाबाद से संभल आई थी। देर रात को वो अपनी मां और भाई के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।ये घटना संभल के थाना कैला देवी थाना इलाके की है। जहां गांव भमौरी पट्टी में मध्य रात्रि पीड़िता की उस वक्त हत्या कर दी गई जब वो मां और भाई के साथ अपने गांव जा रही थी‌।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के भाई के मुताबिक वह अपनी मां और बहन को रात में मोटर साइकिल से घर को ले जा रहा था। तभी गांव के बाहर स्कूल के पास कार से आए दो बदमाशों ने उसकी बहन के गोली मार दी।पीड़ित के मुताबिक उसकी मां और बहन गाजियाबाद से बस से आई थी। बारिश की वजह से उनकी बस भी लेट हो गई थी। वो खुद बस अड्डे पर दोनों को लेने गया था।

जैसे ही वो गांव के बाहर स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से कार से आए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उसकी बहन के बाल पकड़कर उसने नीचे उतारा और वहीं गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना कैलादेवी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एएसपी संभल श्रीशचंद्र ने बताया कि युवती रात में अपने भाई और मां के साथ लौट रही थी, जहां रास्ते में दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों हमलावर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले में सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page