Connect with us

वाराणसी

कचहरी से भागा अपराधी गिरफ्तार 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में 30 अगस्त को एसीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान भागने वाले बदमाश महफूज को कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने छावनी स्थित डीएम आवास के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

Loading...

बता दें कि, बड़ागांव थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक फाउंडेशन के कर्मचारियों का मोबाइल और चेन छिनी गई थी। इस मामले में बड़ागांव पुलिस ने केस दर्ज करते हुए 17 अगस्त को आरोपी महफूज को गिरफ्तार किया था। बीते 30 अगस्त को उसे एसीजेएम कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस जिला जेल से लेकर आई। महफूज कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। इस मामले में उसके खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page