Connect with us

वाराणसी

23 सितंबर से नियमित होगी ‘आगरा-बनारस’ वंदे भारत

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर को सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। आगरा-बनारस वंदे भारत ट्रेन 23 सितंबर से नियमित होगी। बुधवार को ट्रेन का नोटिफिकेशन जारी हो गया। आठ कोच की यह ट्रेन सात घंटे में आगरा-बनारस का सफर तय करेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20175 वंदे भारत ट्रेन बनारस स्टेशन से 3.20 बजे खुलेगी और 4.50 बजे प्रयागराज, 6.57 बजे कानपुर सेंट्रल, 8.17 पर इटावा, 9.32 बजे टूंडला होकर रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

उधर, आगरा कैंट से 20176 वंदे भारत आगरा से सुबह 6 बजे खुलेगी और 6.48 बजे टूंडला, इटावा पर 7.40 बजे, 9.15 बजे कानपुर सेंट्रल, 11.25 बजे प्रयागराज और दोपहर एक बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर शेष सभी दिन संचालित होगी। चेयरकार और एग्जिक्यूटिव क्लास के कोच है। बनारस स्टेशन के लिए यह पहली वंदे भारत है। अब तक पांच वंदे भारत का संचालन उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन से हो रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page