Connect with us

पूर्वांचल

मंदिर से पीतल का घंटा चुरा ले गये चोर

Published

on

Loading...
Loading...

केराकत (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसरना गांव में स्थित पुस्तैनी काली माता मंदिर में चोरों ने रविवार को मंदिर में घुस मंदिर से साढ़े पांच किलो के पीतल का घंटा चोरी कर फरार हो गए।

मंदिर के पुजारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि रोज की तरह वह मंदिर में देर शाम दीप जलाने पहुंचे तो देखा की मंदिर से घंटा गायब था। जिसके बाद घटना की सूचना ग्रामीणों को दी गई। चोरी की घटना देखते ही देखते पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। गांव के ही एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि मंदिर में यह पहली चोरी नहीं हैं। इसके पहले भी कई बार चोरों ने मंदिर से घंटा चुरा ले गए है।

Loading...

चोरी की सूचना रविवार को ही पुलिस को दे दी गई है, मगर पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंच सकी है। गांव में हो रही चोरियों से लोगो में डर का माहौल व्याप्त है। चोरी होने की वजह से गांव के ज्यादातर लोग परिवार के साथ कहीं भी बाहर जाने से कतरा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page