Connect with us

पूर्वांचल

जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा, 44 शरणालय चिन्हित

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में ‌कई क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ‌जनपद में सोमवार को जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि, वर्तमान में गंगा का जल स्तर 63.410 मी० (समय प्रातः 10:00 बजे) है। गाजीपुर जिले में कुल 44 बाढ़ शरणालय चिन्हित किये गयें है। जिसमें तहसील सदर के अन्तर्गत श्री नृसिंह दामोदर पूरी जूनियर हाईस्कूल दीनापुर, आदर्श बाढ़ शरणालय इण्टर कालेज करण्डा, आदर्श बाढ़ शरणालय इण्टर कालेज गोसन्देपुर क्रियाशील किए गए हैं।

इसके अलावा आदर्श बाढ़ शरणालय राममूरत महिला महाविद्यालय बड़सरा तहसील मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत सेमरा प्राथमिक विद्यालय तहसील जमानियां के अन्तर्गत शिवपूजन इण्टर कालेज मलसा, तहसील सैदपुर के अन्तर्गत जसवन्त राय स्मारक इण्टर कालेज, गोरखा तहसील सेवराई के अन्तर्गत नेहरू विद्यापीठ इण्टर कालेज रेवतीपुर क्रियाशील किये गए हैं।

Advertisement

जल स्तर बढ़ने पर आवश्यकतानुसार और भी शरणालय क्रियाशील किया जायेगा। वर्तमान समय में बाढ़ के पानी से कोई भी तटवर्ती आबादी वाला गांव प्रभावित नहीं है। जनपद स्तरीय और तहसील स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम क्रियाशील है। कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में बाढ़ कन्ट्रोल रूम जिसका सम्पर्क नं0-05482224041, 1077, 9454417103 है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page