Connect with us

गोरखपुर

जमीन विवाद में बहनोई का अपहरण, तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

शाहपुर पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल कराया मुक्त, मारपीट कर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप

गोरखपुर। जमीन लिखवाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति का अपहरण करने के आरोप में शाहपुर पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जमीन लिखवाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता ने शाहपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि जमीन लिखवाने के विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके बहनोई के साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी में बैठाकर कहीं ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 479/2026 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और शाहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी सिद्धवारी जगदीशपुर कल्याणपुरम, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज, अमरनाथ साहनी निवासी छेतीबुजुर्ग, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज और गौरा यादव निवासी तेनुआ विशम्भरपुर, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में शाहपुर थानाध्यक्ष अंजय सिंह, रेल विहार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यम सिंह तथा कांस्टेबल विकास कुमार, अर्जुन शर्मा और अभिषेक कुमार शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(1), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page