सियासत
अरविंद केजरीवाल ने अवैध धन से अपने पार्टी को पहुंचाया लाभ
दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई का आरोप
नई दिल्ली। शराब नीति घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई का आरोप है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आपराधिक साजिश के जरिए जुटाए गए अवैध धन से आप पार्टी को लाभ पहुंचाया।सीबीआई ने अपने पूरक आरोपपत्र में आरोप लगाया है कि दिल्ली के अरविंद केजरीवाल के पास आबकारी नीति के निजीकरण की पहले से ही योजना थी। उन्होंने मार्च 2021 में आप पार्टी के लिए मौद्रिक सहायता मांगी थी।
यह सह-आरोपी मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में मंत्रियों के समूह द्वारा नीति के निर्माण के दौरान हुआ था। तो वहीं जांच एजेंसी ने आगे कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी विजय नायर, जिन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी और कथित तौर पर दिल्ली आबकारी कारोबार में विभिन्न हितधारकों से संपर्क किया और आबकारी नीति में अनुकूल समायोजन के बदले में अवैध रिश्वत की मांग की।
सीबीआई ने आगे आरोप लगाया है कि गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव खर्च पर ‘आप’ पार्टी का बयान भ्रामक है क्योंकि इसमें केवल बैंक लेनदेन के माध्यम से किए गए भुगतानों को सूचीबद्ध किया गया हैं। विक्रेताओं, विधानसभा प्रबंधकों, बूथ प्रभारियों और स्वयंसेवकों को किए गए पर्याप्त नकद भुगतान को छोड़ दिया गया है।
