राज्य-राजधानी
गोल्ड कारोबारी की हत्या के बाद बवाल, उग्र भीड़ ने किया पथराव- तोड़फोड़
पुलिसकर्मी समेत कई घायल
बिहार। रोहतास जिले में गुरुवार की शाम अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी सूरज सोनी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद नाराज लोग शव के साथ बड्डी थाने पहुंच गये और थाने का घेराव कर प्रदर्शन करना शुरू किया।
अइस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो बवाल गया। लोगों ने पथराव किया तो पुलिस ने भी भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। हिंसक प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्त्वों ने जमकर उत्पात मचाया और कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ आशुतोष रंजन की गाड़ी को भी निशाना बनाया। कई घंटों तक पुलिस और पब्लिक की भिड़ंत होती रही और पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। शव के साथ धरना दे रहे प्रदर्शनकारी उग्र होने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं। वहीं पुलिस के लाठीचार्ज में कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं।
