Connect with us

वायरल

फ्लाइट से मुंबई जा रहे बुजुर्ग की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। भोपाल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। आनन-फानन में यात्री को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई गई है कि हार्ट अटैक की वजह से बुजुर्ग की मौत हुई है।

अकासा एयरलाइंस के राजेश राय के अनुसार, विमान संख्या क्यूसी 1492 ने वाराणसी से मुंबई के लिए गुरुवार की सुबह 9:50 बजे उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 183 यात्री सवार थे। शेड्यूल के हिसाब से दोपहर 12:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट को लैंड करना था। विमान में सवार प्रयागराज के हंडिया निवासी यात्री दशरथ गिरि (80 वर्ष) इलाज के लिए मुंबई जा रहे थे। फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हाल पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके सीने में दर्द हो रहा है। इसके बाद वह कुर्सी से गिर पड़े।

Loading...

विमान के क्रू मेंबर पहुंचे और उपचार की कोशिश की लेकिन होश नहीं आया। विमान की आपात लैंडिंग भोपाल एयरपोर्ट पर कराई गई। यात्री को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर विमान बाकी यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page