वायरल
अग्नि मिसाइल के जनक साइंटिस्ट डॉ. राम नारायण अग्रवाल ने दुनिया को कहा अलविदा
अग्नि मिसाइल के जनक और देश के मशहूर साइंटिस्ट डॉ. राम नारायण अग्रवाल नहीं रहे। 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने हैदराबाद में आखिरी सांस ली। डीआरडीओ के अधिकारियों के मुताबिक वो अग्नि मिसाइल के पहले प्रोग्राम डायरेक्टर थे।पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. अग्रवाल को लोग प्यार से ‘अग्नि अग्रवाल’ और ‘अग्नि मैन’ भी कहते थे। इन्होंने ही भारत की लंबी दूरी की मिसाइलों का प्रोग्राम बनाया, साथ ही उन्हें बनाया भी। अग्नि सीरीज मिसाइल इन्हीं की शुरूआत थी।
जानें अग्नि मिसाइल के बारे में -डीआरडीओ द्वारा निर्मित अग्नि मिसाइल भारत की परमाणु लॉन्च क्षमता की रीढ़ मानी जाती है। अब तक अग्नि मिसाइल के पांच वैरिएंट का सफल परीक्षण हो चुका है। बता दें कि अग्नि कार्यक्रम को शुरू करने का मकसद भारत को मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का था। अग्नि1- 700-800 KM, अग्नि2- 2000 KM से ज्यादा, अग्नि3- 2500 KM से ज्यादा, अग्नि4- 3500 KM से ज्यादा और अग्नि5- 5000 KM से ज्यादा दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है।
