Connect with us

मनोरंजन

सामने आया शाहिद कपूर की एक्शन मूवी ‘देवा’ का फर्स्ट लुक, बदल गई फिल्म की रिलीज डेट

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – शशिकांत सिंह

मुंबई। बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता शाहिद कपूर ने फैंस के साथ एक नया अपडेट शेयर किया है। उनकी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। पहले ये फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी। इसी के साथ शाहिद ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। फिल्म में उनके अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

बता दें कि, फिल्म की रिलीज डेट को रीशेड्यूल किया गया है। पहले ये फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। इस फिल्म को जी स्टूयोज और रॉय कपूर फिल्मस प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि रोशन एंड्रूज इसका निर्देशन करेंगे। अब ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।

Advertisement

फिल्म का पोस्टर शेयर शेयर करते हुए शाहिद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘वॉयलेंट वैलेंटाइन डे, देवा के लिए तैयार हो जाइए।’ फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। पोस्टर में शाहिद कपूर बहुत ही टफ लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथों में गन ली हुई है। वाइट टी-शर्ट, डेनिम्स और सनग्लासेज पहने हुए शाहिद फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी जो फिल्म में जर्नलिस्ट का किरदार निभाएंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page