Connect with us

वाराणसी

दिन में धूप और शाम को बारिश से मौसम हुआ खुशगवार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी

तापमान में गिरावट, कृषि के लिए लाभ ही लाभ

वाराणसी। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश होने के चलते मौसम एकदम खुशगवार हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार को दिन में धूप और उमस रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। शुक्रवार की सुबह भी वाराणसी में मौसम खुशनुमा है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा। तीखी धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। पंखे, कूलर के सामने बैठने पर भी राहत नहीं मिल रही थी। बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आंधी और गरज-चमक के साथ वाराणसी में खूब मूसलाधार बारिश हुई। इससे तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

Advertisement

हालांकि गुरुवार को सुबह धूप खिल जाने से उमस फिर बढ़ गई। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ शाम होते ही बारिश का दौर शुरू हो गया, जो शुक्रवार की सुबह भी जारी रहा।

मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, पूर्वांचल के एक दर्जन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट है। 15 जुलाई के बाद मानसून और जोर पकड़ेगा।

बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक रहा तो मिली है लेकिन लोगों की मुसीबतें भी बढ़ गई है। क्योंकि बारिश होने की वजह से शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर बिजली तारों पर गिर गईं। वहीं पैनल ब्लास्ट हो गए। इससे लगभग आधे शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई गई। बिजली विभाग फाल्ट को दुरूस्त कर आपूर्ति बहाल करने में जुटा रहा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page