Connect with us

वाराणसी

मां के मना करने पर बच गई चौथे दोस्त की जान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

वाराणसी। गुरुवार को रील बनाने के चक्कर में तीन किशोरों ने अपनी जान गंवा दी। लेकिन चौथे की जान इसलिए बच गई क्योंकि उसकी मां ने उन तीनों के साथ उसे जाने से मना कर दिया था।

बता दें कि, चितईपुर-अदलपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर में तीन किशोर की दर्दनाक मौत हो गई थी। तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था।‌ मृतक किशोरों के नाम चंद्रशेखर राजभर (17), साहिल राजभर (16) और शिवम राजभर था।

बाइक साहिल के परिजनों ने लगभग चार महीना पहले खरीदा था। दुर्घटना होने के बाद तीनों किशोरों को अखिरी पुलिस चौकी प्रभारी ने BHU के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर ने चंद्रशेखर और साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उपचार के दौरान एक घंटे बाद शिवम की भी मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे के बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर पर बस खड़ी कर आरोपी चालक भाग निकला था।

Advertisement

मां बाप के मना करने से बची चौथे दोस्त की जान –

साहिल सुबह 7:00 बजे अपने एक अन्य दोस्त सनोज को लेने उसके घर गया था। लेकिन वह सोया हुआ था। सनोज की मां हीरामणि ने मना कर दिया कि वह घर से बाहर नहीं जाएगा। हालांकि साहिल के साथ सनोज जाना चाहता था, लेकिन मां-बाप ने डांट कर नहीं जाने दिया। वहीं साहिल और उसके दो दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर पाकर सनोज के मां-बाप भी सन्न रह गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page