Connect with us

वाराणसी

अनंत-राधिका की शादी के लिए नीता अंबानी ने दिया खास बनारसी साड़ी का ऑर्डर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/मुंबई। काशी की जीआई और‌ ODOP उत्पाद बनारसी साड़ी अंबानी परिवार की शादी में रंग बिखेरेगी। काशी की इस प्राचीन कला को जीआई टैग मिलने से विश्व में बनारसी साड़ी को अलग ही पहचान मिली है। योगी सरकार द्वारा बनारसी साड़ी को वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट में शामिल करने से काशी के कारीगरों का हुनर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भर रहा है। बनारसी साड़ी को नई पहचान मिलने के बाद इसकी ख्याति और बढ़ती जा रही है। फ़िल्म इंडस्ट्री हो या देश दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक घराने, बनारसी साड़ी सबको खूब भाती है। वहीं बेटे की शादी के लिए नीता अंबानी ने भी इसी ख़ास बनारसी साड़ी का ऑर्डर दिया है।

अंबानी परिवार के कार्यक्रम के लिए साड़ियों के ऑर्डर पूरे हो चुके हैं, हालांकि इस बात को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। किसी भी साड़ी और परिधान की डिटेल्स अभी सामने नहीं आयी है। 50+ की संख्या में बेहद खास बनारसी साड़ियों का ऑर्डर दिया गया है।

पीएम-सीएम ने दिया साड़ी कारीगरों के हुनर को नया बाजार –

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जीआई उत्पाद और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ के ब्रांड अंबेसडर के रूप में देश के शिल्पियों के हुनर को नया बाज़ार दिया है। देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी के लिए यह साड़ी खरीदने कुछ दिन पहले बनारस पहुंची थीं। नीता अंबानी साड़ी की दुकान से लेकर बुनकर के घर तक गईं। उन्होंने करघे पर बुनकरों की बुनाई करते हुए कारीगरी को भी देखा। साथ ही बनारसी साड़ी के कारीगरों से इसकी बारीकियां भी समझीं।

Advertisement

जीआई एक्सपर्ट पद्मश्री डॉ रजनीकांत ने बताया कि, जीआई टैग की बनारसी साड़ी 100 प्रतिशत हैंडलूम और सिल्क की होती है। नीता अंबानी ने पसंद किया है। अब अंबानी परिवार की ओर से बनारसी साड़ी को पसंद किये जाने से दुनिया में इसका आकर्षण बढ़ेगा। बनारसी परंपरागत वस्त्रों के साथ ही जीआई और ओडीओपी उत्पादों के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर प्रधानमंत्री और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ हैं, जिन्होंने इसका विस्तार पूरी दुनिया में किया है।

अनंत-राधिका की शादी के लिए नीता अंबानी ने दिया है स्पेशल ऑर्डर –

नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए ढेर सारी बनारसी साड़ियों का आर्डर दिया है। साड़ी के व्यापारी और एक्सपोर्टर प्रवीण अग्रवाल बताते हैं कि बनारसी साड़ी को जीआई उत्पाद में शामिल होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसे‌ ODOP में शामिल करने से पुरातन कला और बुनकरों को नया जीवन मिला है। अंबानी परिवार की इस शादी में जब बनारसी साड़ी पहनी जाएगी, तब इसकी चर्चा पूरी दुनिया में फिर से होगी। इससे बनारसी साड़ी का बाजार एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फलक छुएगा।

सुविधा साड़ी के मालिक और युवा उद्यमी अमित शेवारामानी बताते हैं कि मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में विश्व भर के उद्योगपति, सेलिब्रटी और विभिन्न क्षेत्रों के शीर्षस्थ लोगों के बीच बनारसी साड़ी को एक बार फिर नई बुलंदी और हुनरमंद कारीगरों को काम मिलेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page