पूर्वांचल
पत्रकार आशुतोष का हत्यारोपी मुंबई में गिरफ्तार
जौनपुर। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी को भीमण्डी थाने में रखा गया है और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जौनपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है।

सीओ ने बताया कि, आशुतोष की हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई है, जिसमे पूछताछ और जांच में सबरहद गांव के निवासी जमीरउद्दीन कुरैशी नाम प्रकाश में आने के बाद एक टीम मुंबई भेजा गया था। जहां पर महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आरोपी के जौनपुर आने और न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद आशुतोष की हत्या किन कारणों के चलते की गई, इसका खुलासा पूछताछ में ही साफ हो सकेगा। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर 16 मुकदमें दर्ज हैं और वह कुख्यात गो-तस्कर हैं।
