Connect with us

पूर्वांचल

श्री गीता मंदिर पर कलश स्थापना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र (ओबरा) : श्री गीता मंदिर प्रांगण में कलश स्थापना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वहीं भगवत प्रेमियों व मातृ शक्तियों ने कलश हाथ में लेकर नगर भ्रमण करते हुए श्री राधा माधव सरकार की परिक्रमा कर कलश की स्थापना करवाईं। वहीं परीक्षित की भूमिका में राम यश पांडेय ने श्रीमद् भागवत गीता को अपने शीश पर रख नगर भ्रमणकर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कराया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार से पधारे हुए राघवेंद्र आचार्य महाराज एवं स्वामी श्यामानंद महाराज ने ओबरा नगर वासियों के साथ नगर भ्रमण इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। इस कार्यक्रम का संरक्षण श्री गीता मंदिर के संरक्षक राजीव वैश्य ने किया। साथ ही उन्होंने बताया कि, यह कथा प्रतिदिन 5:30 बजे से लेकर 9:00 बजे तक चलेगी।

Loading...

वहीं इस कार्यक्रम के अवसर पर दीनदयाल केसरी,‌ अरुण कुमार वैश्य, जयशंकर भारद्वाज, धुरंधर शर्मा, पुष्पराज पांडेय, अनिल कांत वार्ष्णेय, अजय तिवारी, आर पी त्रिपाठी, मातृशक्ति के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा प्रानमति देवी, उषा शर्मा, अनीता चौबे, पुष्पा दुबे इत्यादि व ओबरा के समस्त भागवत प्रेमी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page