Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में पहले दिन दो प्रत्याशियों का नामांकन

Published

on

Loading...
Loading...

कोली शेट्टी शिवकुमार और बहादुर आर्मी पार्टी के अभिषेक प्रजापति का पर्चा दाखिल

वाराणसी। स्थानीय संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन मंगलवार को कोली शेट्टी शिवकुमार ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं अभिषेक प्रजापति ने बहादुर आदमी पार्टी से नामांकन किया। इसके अलावा 12 नामांकन फार्म लोगों ने लिए हैं। जबकि 55 ट्रेजरी चालान भी लोगों ने प्राप्त किया है।

Loading...

नामांकन पत्र प्राप्त करने वाले विंध्याचल पासवान भारतीय रिपब्लिकन पार्टी, संजय कुमार तिवारी निर्दल, अभिषेक प्रजापति बहादुर आदमी पार्टी, नरसिंह निर्दल, रामकुमार जायसवाल निर्दल, अवचितराव शाम जन सेवा गोंडवाना पार्टी, पारस नाथ केसरी राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी, दयाशंकर कौशिक भारतीय जवान पार्टी, शंकर शर्मा निर्दल, सुनील कुमार इंडियन नेशनल समाज पार्टी, अजय राय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा रणवीर सिंह संजोग जनादेश पार्टी प्रमुख रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page