Connect with us

वाराणसी

प्रभारी/ नोडल अधिकारी निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समय से करें पूरी : जिला निर्वाचन अधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने समस्त एआरओ एवं प्रभारी/ नोडल अधिकारियों के साथ कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि, समस्त संबंधित अधिकारी निर्वाचन से संबंधित सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निर्वहन करें। निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण रहे। कम्युनिकेशन प्लान, रूट चार्ट, वनरेबिलिटी मैपिंग आदि का कार्य अविलंब पूर्ण कर लिया जाय। स्ट्रॉन्ग रूम आदि से संबंधित मैप आदि तैयार करा लिया जाय। जिलाधिकारी ने फार्म 12 डी के वितरण की समीक्षा के दौरान कहा कि शत प्रतिशत फॉर्म वितरित हो जाय, सभी एआरओ यह सुनिश्चित करें।

बैठक में वीडियोग्राफी टीम, वीडियो सर्विलांस टीमों को प्रशिक्षण दिए जाने, कैश, लीकर आदि की बरामदगी, एफ एस टी,एसएसटी टीमों द्वारा जब्ती आदि की कार्यवाही, निर्वाचन सामग्री की तैयारी, निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाले पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था, मतगणना की तैयारी, मॉडल एवं पिंक बूथों को चिन्हित कर वहां की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं, मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग, निर्वाचन के दृष्टिगत आवश्यक दवाइयों एवं एंबुलेंस की व्यवस्था आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना, ईवीएम रिसीविंग की फीडिंग आदि निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं का डेमो भी करा लिया जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक, एडीएम सिटी, एडीएम (वि/रा), एडीएम प्रशासन/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण, समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी, प्रभारी/ नोडल अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page