Connect with us

वाराणसी

पानी नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने‌ दी मतदान‌ के बहिष्कार की चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चुनावी प्रचार के शोर में अब चुनाव बहिष्कार के नारे भी सुनाई पड़ने लगे हैं। गर्मी के जोर पकड़ते ही राजातालाब तहसील मुख्यालय में पानी का संकट गंभीर रूप लेने लगा है। कई इलाकों में पीने के पानी के लाले हैं। इन्हीं परिस्थितियों से परेशान विकास खंड आराजीलाईन क्षेत्र के कचनार, राजातालाब, रानी बाज़ार गाँव के बाशिंदों ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान दिवस पर मतदान बहिष्कार की घोषणा की।

Loading...

यहाँ के ग्रामीण रविवार को राजातालाब पशु हास्पिटल परिसर में एकजुट होकर जल जीवन मिशन हर घर जल नल योजना क्रियान्वित कराने वाले अधिकारियों, जनप्रतिनीधियो और कार्यदाई संस्था एलएंडटी के विरोध में बैठक कर नाराज़गी जताई। स्थानीय मतदाताओं ने 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नही हुआ तो क्षेत्र में ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर टांग कर लोकसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है। नागरिकों का कहना है कि पिछले चार माह से पानी के लिए परेशान हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page