Connect with us

वाराणसी

अपराधी और अराजक तत्वों के खिलाफ वाराणसी पुलिस हमेशा एक्शन मोड पर : सीपी मोहित अग्रवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को अपने कैम्प कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पिण्डरा विधानसभा के जोनल सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान, पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त रूप से सेक्टर क्षेत्र और वहां के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सभी तैयारियों को लेकर समीक्षा कर लें। चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और निर्विघ्न कराया जाना है। संदिग्ध और अराजकतत्वों व्यक्तियों की पहचान कर सख्त कार्यवाही करें।

सीपी‌ ने आगे कहा कि, मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करें निरीक्षण में इस बात का उल्लेख स्पष्ट रूप से करें की प्रत्येक बूथ में पेयजल, शौचालय, बिजली, रैम्प की व्यवस्था, छाया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उचित व्यवस्था है। पुलिस सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर क्षेत्र व मतदान केन्द्र का भ्रमण अनिवार्य रूप से करें साथ ही मतदान केन्द्र के पहुंच मार्ग, मतदान केन्द्र का भौतिक सत्यापन कर रूट चार्ट व क्षेत्र का नक्शा रखें।

सेक्टर पुलिस अधिकारियों से अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर, मतदान को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों व प्रभावित हो रहे व्यक्तियों की सूची तैयार करके रखें। मतदाता पर किसी भी प्रकार के अनुचित प्रभाव या बल का भय दिखाकर या उपयोग कर उसे स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से मतदान करने वाले व्यक्तियों व समूहों की पहचान कर उनके विरूद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि, 16 मार्च से अब तक कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस‌‌ की लगातार कार्रवाई जारी है।पुलिस एकदम अलर्ट मोड पर है। 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 124.476 किलो गांजा, 0.268 हेरोइन व 0.268 किलो अन्य मादक पदार्थ बरामद किया गया है। 268 व्यक्तियों से 4303 लीटर देशी शराब व 234 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।

Advertisement

उन्होंने अपनी बात को विस्तार देते हुए आगे कहा कि, 107/116 के तहत 31266 व्यक्ति पाबंद किए गए है। जबकि शांतिभंग में 1452 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। 64 शस्त्र और 75 कारतूस की बरामदगी, 164 व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट / गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही हुई है, जबकि 7376 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये है।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त (गोमती) मनीष कुमार शान्डिल्य, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती आकाश पटेल, ए.डी.एम. सिटी आलोक कुमार वर्मा व एस.डी.एम. पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page