खेल
लखनऊ ने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस को दी शिकस्त
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच मंगलवार की शाम इकाना स्टेडियम में मैच खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। लखनऊ ने 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम ने आखिरी ओवर में 4 विकेट के खोकर 145 रन बनाए।

टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने मुंबई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा (4) दूसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। कप्तान हार्दिक पांड्या का खाता नहीं खुला। सूर्यकुमार यादव (10), तिलक वर्मा (7) का बल्ला नहीं चला। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन नेहाल वढेरा ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। मुंबई ने 24 रन पर चार विकेट गंवाए। इसके बाद, ईशान किशन (36 गेंदों में 32) ने वढेरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। डेविड ने 20 वें ओवर में 17 रन बटोरे। मोहम्मद नबी के बल्ले से एक रन निकला। हार्दिक पांड्या ने दो, गेराल्ड कोएत्जी, नुनाव तुषारा और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट निकाला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने खराब आगाज किया। डेब्यूटेंट अर्शिन कुलकर्णी पहले ओवर में शून्य पर आउट हुए। लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने 45 गेंदों पर 62 रन की धांसू पारी खेली। टर्नर को महज 5 रन के स्कोर पर गेराल्ड कोएत्जी ने पवेलियन की राह दिखा दी। जबकि आयुष बदोनी (6) का बल्ला नहीं चला। बदोनी रनआउट हुए। हार्दिक पांड्या ने केएल राहुल को 28 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। निकोल पूरन 14 और क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर नाबाद रहे। एलएसजी की ओर से मेहसिन खान ने दो जबकि मार्कस स्टोइनिस, नवीन-उल- हक, मयंक यादव और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट चटकाया।
