Connect with us

खेल

यशस्वी जायसवाल की शानदार शतकीय पारी, राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने इस मैच में 60 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। वहीं, सैमसन ने दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। रॉयल्स की तरफ से संदीप शर्मा ने पांच विकेट चटकाए।

मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने 65 जबकि निहाल वढेरा ने 49 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 10 गेंद पर सिर्फ 10 रन ही बना सकें। राजस्थान की टीम अब तक टूर्नामेंट में केवल एक ही मैच हारी है। 8 मैचों में 14 अंकों के साथ वह अंक तालिका में टॉप पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के 8 मैचों में केवल छह अंक हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page