वायरल
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में प्राची निगम और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप
हाईस्कूल परीक्षा में जेल में बंद 115 में से 91 अभ्यर्थी शामिल हुए, उसमें से 89 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है
इंटरमीडिएट में कुल 135 अभ्यर्थी ऐसे रहे जो जेल में बंद थे, उसमें से 105 ने परीक्षा दी और 87 उत्तीर्ण हुए
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मार ली है।रिजल्ट घोषित होने से पूर्व छात्र छात्राएं अपने-अपने विद्यालय पहुंचे और वेबसाइट पर रिजल्ट देखने का क्रम शुरू हुआ जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई सभी ने कम से अपने-अपने रोल नंबर डाले और उनके साल भर की मेहनत का परिणाम उनके सामने रहा। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। पास होने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है। पास होने वाली छात्राओं की संख्या 93.40 फीसदी है, जबकि 86.05 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परीक्षा खत्म होने के महज 19 दिन में ही रिजल्ट जारी किया गया है। वाराणसी के सुमित मौर्या और श्रेया मौर्या टॉपर बने हैं। दोनों ने 96.20% अंकों के साथ जिले का नाम रोशन किया है।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में सीतापुर के टॉपर बने हैं। सीतापुर की रहने वाली प्राची निगम ने हाईस्कूल में टॉप किया है। उनके 98.50 प्रतिशत अंक आए हैं। प्राची के 600 में से 591 नंबर अर्जित किया है। तो वहीं इंटर में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने 97.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
प्राची निगम के अलावा दूसरे स्थान पर फतेहपुर की दीपिका सोनकर हैं। तीसरे स्थान पर सीतापुर की नाव्या सिंह, चौथे स्थान पर सीतापुर की स्वाती सिंह और पांचवें स्थान पर जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर आई हैं।

उत्तर प्रदेश में 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षा में 3,24,008 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे जिसमें हाईस्कूल के 1,84,986 और इंटर के 1,39,022 थे। यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं।
