वाराणसी
बाइक की चपेट में आने से बच्ची हुई घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुआरी निवासी विनोद राजभर की पुत्रि सोनाक्षी राजभर 5 गुरुवार देर शाम को वाराणसी आजमगढ रोड़ पार कर अपने खेत में जा रही थी। तभी तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने सोनाक्षी को धक्का मार फरार हो गया।
Loading...

वहीं स्थानीय लोगो की मदद से घायल सोनाक्षी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोलापुर भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू, ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं शुक्रवार को सोनाक्षी राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौक पर पहुंचे दानगंज चौकी प्रभारी आदित्य सेन सिंह ने घटना की जानकारी लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गये।
Continue Reading
