Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : ‘गंगा आरती’ में शामिल हुए वरुण शर्मा, गोविंदा की भांजी ने ‘काशी विश्वनाथ’ को अर्पित किया शादी का कार्ड

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता वरुण शर्मा शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए। वरुण शर्मा को अपने बीच पाकर वहां उपस्थित कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपनी काशी यात्रा को अद्भुत बताते हुए वरुण शर्मा ने विजिटर बुक में लिखा, “आरती देखकर बहुत ही धार्मिक अनुभव रहा..मां गंगा की आरती का दृश्य बहुत खूबसूरत है। मन को बहुत शांति प्राप्त हुई।”

गौरतलब है कि, अभिनेता वरुण शर्मा बॉलीवुड के चर्चित कलाकार हैं। उन्होंने फुकरे मूवी की सीरीज से दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्होंने दिलवाले, रूही, छिछोरे समेत बॉलीवुड की दर्जन फिल्मों में काम किया है।

Loading...

इसके अलावा शहर में बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने ने अपनी शादी का पहला कार्ड ‘काशी विश्वनाथ’ को अर्पित करते हुए वैवाहिक जीवन के मंगल कामना के लिए शीश नवाया। आरती की शादी 25 अप्रैल को उनके बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ होने वाली है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page