वाराणसी
ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से महिला झुलसी
वाराणसी (सारनाथ) : स्थानीय थाना अंतर्गत आशापुर चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के आगे लगे ट्रांसफार्मर से निकली आग से ट्रांसफार्मर के थोड़े दूर पर खड़ी एक महिला बुरी तरह झुलस गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आशापुर चौकी इंचार्ज अरविंद यादव एवं दीवान विनोद कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए बिना डरे आग लगने से जल रही महिला को स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझा कर महिला को पास के ही एक निजी अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया। जहां पर महिला का इलाज आईसीयू में इलाज चल रहा है।
चौकी इंचार्ज का कहना है कि, अब महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है। चौकी इंचार्ज अरविंद यादव ने बताया कि, गुरुवार शाम को ट्रांसफार्मर के आग से झुलसी महिला का नाम नेहा पांडे उम्र 26 वर्ष पति का नाम आकाश पांडे जो आशापुर गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। गुरुवार शाम को मार्केट करने निकली हुई थी, इसी दौरान आशापुर चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से थोड़ी दूर पर खड़ी थी की अचानक ट्रांसफार्मर से आग के रूप में गिरे गोले के चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह से झुलस गई।
