वाराणसी
51 लाख की ज्वैलरी लूट के मामले में बिहार पुलिस का चोलापुर में छापा, दो लिए गए हिरासत में
Loading...
Loading...
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज बाजार में बिहार राज्य की दर्जन भर की संख्या पुलिसकर्मी चोलापुर पुलिस के साथ पहुंचकर सुआरी गांव, दानगंज निवासी सेठ व उनके पुत्र को हिरासत में लेते हुए घंटे पूछताछ की तथा सेठ के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर लूटी गई गहनों की पहचान में पूरे दिन जुटी रही।
Loading...

मामले को लेकर जहां चोलापुर पुलिस देर शाम तक कुछ भी कहने से कतराती रही, वहीं दबे जुबान पुलिस कर्मियों एवं क्षेत्र के विभिन्न लोगों द्वारा चर्चा का विषय बना रहा की मुजफ्फरपुर में सर्राफा व्यवसाई के यहां लगभग 51 लाख रुपए के हुई लूटकांड का माल उक्त सराफा व्यवसाई द्वारा खपाने व जौनपुर जनपद के एक इनामियां अपराधी से संबंध होने के ठोस सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं।
Continue Reading
