Connect with us

वाराणसी

सुपरकॉप निकिता ने अपने क्षेत्र में चलाया सघन चेकिंग अभियान, ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की लगाई क्लास

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के कोतवाली थाने की महिला एसओ निकिता सिंह ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को मैदागिन, विशेश्वरगंज, लोहटिया आदि क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियम का दुरुपयोग करने वाले युवाओं को हिदायत देते हुए ट्रैफिक का पाठ पढ़ाया। इसके अलावा ट्रैफिक रूल्स को तोड़ने वाले बाइकर्स, ई-रिक्शा चालक, ऑटो वालों के खिलाफ ऑनलाइन चालान किया।

Loading...

जयदेश न्यूज़ की एंकर सोनाली पटवा से बातचीत के दौरान निकिता सिंह ने बताया कि, अपने क्षेत्र में समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाते रहते हैं।‌ इसके अलावा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलाके में हमेशा चक्रमण किया जाता है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन हमेशा निष्ठापूर्वक अपना कार्य करती है।‌ हमारी काशीवासियों से यह अपील है कि, वह पुलिस को अपना मित्र समझें और समाज में शांति, सद्भावना और सहयोग की मिसाल कायम करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page