Connect with us

वाराणसी

अस्पताल परिसर में सांप दिखने से मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के आयुष्मान वार्ड के पास साँप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोकचेतना के अध्यक्ष ने सर्प पकड़ने वाले चौकाघाट निवासी पिंटू शर्मा को फोन कर बुलाया। जमीन में बिछी टाइल्स के भीतर छिपे साँप को खोजने के लिए अस्पताल प्रशासन ने लगभग दो मीटर तक टाइल्स को तोड़वाया लेकिन जमीन के भीतर काफी सुराख होने के कारण साँप पकड़ा नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल की नर्स स्टाफ़ आयुष्मान वार्ड के सामने लगी खिड़की के पास मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। वहीं खिड़की के नीचे सर्जिकल वार्ड की तरफ बनी नाली से होते हुए खिड़की से सटी दरार के रास्ते एक काला नाग वार्ड में घुसने लगा। महिला नर्स ने यह दृश्य देखकर घबराकर चिल्लाते हुए भाग खड़ी हुई। उनकी चीख सुनकर भारी संख्या में मरीजों के परिजन और स्टाफ के लोग वहां जमा हो गए। मौके पर मौजूद केके उपाध्याय ने साँप पकड़ने वाले को बुलाया।‌ आधे घंटे बाद पहुंचें सांप पकड़ने वाले ने टाइल्स तोड़ने की बात कही और पर्याप्त मात्रा में उक्त स्थान पर पानी की व्यवस्था करने को कहा।

Loading...

सुपरवाइजर ने सीएमएस को जानकारी देकर उनकी अनुमति से टाइल्स तुड़वाया और आग से बचाव हेतु लगाए गए फायर पाइप की मदद से उक्त स्थान पर पानी की व्यवस्था करने का प्रयास किया लेकिन पानी नही मिल पाया। जिससे सारी कोशिश बेकार रही और साँप को पकड़ा नहीं जा सका। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों का कहना था कि यही व्यवस्था रही तो कभी यहाँ आग लग गई तो किस तरह अस्पताल प्रशासन काबू पाएगा। जबकि फायर ब्रिगेड की तर्ज पर यहां यह व्यवस्था की गई है। अलग बात है घंटों मशक्कत के बाद एक बुंद पानी उक्त मशीन पाइप से नहीं निकल सका।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page